हर्षोल्लास के साथ किया गया राम का राज्याभिषेक

बस्ती – आज दिनांक 29/10/2024 दिन मंगलवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में राम का राज्याभिषेक बहुत ही हर्षोल्लास एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ किया गया । इस अवसर पर विभिन्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सथा समुद्र मंथन, लक्ष्मी की उत्पत्ति सहित दीप सजावट एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र प्रताप सिंह जी ने दीप प्रज्वलन एवं लक्ष्मी तथा गणेश का पूजम अर्चन करके किया । समस्त कार्यक्रम में प्रबंधक महोदय के साथ विद्यालय की प्रधानचार्या श्री मती अपर्णा सिंह जी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की ।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान समुद्र मंथन का मंचन किया गया जिसमें लक्ष्मी की उत्पत्ति सहित चौदह महत्वपूर्ण रत्नों की उत्पति को भी दिखाया गया, जिसके अंतर्गत लक्ष्मी की उत्पत्ति आकर्षण का केंद्र बिन्दु बना रहा । इस अवसर पर रावण जैसे आतताई का संहार करके पुनः आयोध्या आगमन को खुशी में प्रजापुर वासी के रूप में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित सभी लोगों ने दीप जलाकर श्री राम का भव्य स्वागत किया । गुरु वशिष्ठ के रूप में विद्यालय के प्रबंधक महोदय ने राम का राज्याभिषेक किया तथा माता कौशल्या के रूप में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती अपर्णा सिंह तथा कैकेयी और सुमित्रा के रूप में राजतिलक करके श्रद्धा भाव से श्री राम की आरती को उतारा ।

कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक महोदय ने समुद्र मंथन से चौदह रत्नों की उत्पति तथा राम राज्य की संक्षिप्त विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दिया । उन्होंने सभी लोगों को दीपावली, धनतेरस और भाईदूज की शुभ कामनाएँ दिये।

दीपावली के अवसर पर कक्षा-1 से 5 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए दीप सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें निर्णायक समिति के सदस्यों में डिंपल एवं सत्य शिक्षिका ने सभी बच्चों के द्वारा सजाए गए दीपों का सूक्ष्म निरीक्षण करके विजेताओं के नाम को घोषित किया, जिसमें कक्षा-6 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें निर्णायक समिति के सदस्यों में अनीता चौरसिया, सोनी, कीर्ति और नीलू शिक्षिका ने प्रत्येक रंगोली का सूक्ष्म निरीक्षण करते हुए पाँच बिन्दुओं के आधार पर मूल्यांकन किया तथा उचित अंक प्रदान किया, अन्त में प्राप्ताकों की गणना करके विजेताओं का नाम घोषित किया ।

जिसमें दीप सजावट प्रतियोगिता में क्रमश: 1st A, B, C में क्रमशः रोहान सिद्दीकी, काव्या, रचित श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान तथा सुरभी, प्रियाल, सूरज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा 2nd A, B, C में क्रमश: वर्तिका पाल, दिव्या गौड़, नवी ने प्रथम स्थान तथा प्रवेश पाण्डेय, अलीशा, समृद्धि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा-3rd A, B, C में कुशाग्र राठौर, सुहानी, जान्हवी ने प्रथम स्थान तथा अदिति शाही, अनन्या श्रीवास्तव, कृशांक पाठक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा-4th A, B, C में क्रमश: त्रिजल पटेल, रिया वर्मा, रितिका ने प्रथम स्थान, रुद्र सिंह, आयुषी पाल, श्रेया सिंह राजपूत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 5th A, B, C में क्रमशः अन्या, लक्ष्य, प्रियांशी ने प्रथम स्थान तथा आस्था यादव, कृति, अनुष्का सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 6th A, B, C, D में राशी ग्रुप ने प्रथम स्थान तथा नैन्सी ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा 7th A, B, C, D में सान्वी ग्रुप ने प्रथम स्थान तथा बैष्णवी ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा-8th A, B, C में परिधि ग्रुप ने प्रथम स्थान तथा अंश ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा-9th A, B, C में ग्रुप न० 53 ने प्रथम स्थान ग्रुप न० 46 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा 10th A, B, C में ग्रुप न० 58 ने प्रथम स्थान तथा ग्रुप 59 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा 11th में ग्रुप न० 61 ने प्रथम स्थान तथा ग्रुप न0 64 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कक्षा-12th में ग्रुप-न० 66 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती अपर्णा सिंह जी के संबोधन से हुआ । उन्होंने समुद्र मंथन पर प्रकाश डालते हुए कहाँ कि यदि हम आपसी भाई-चारे के साथ एक दूसरे से मिलजुल कर रहते हैं तो गई हुई सम्पतियाँ हमारे पास पुना वापस चली आती है। और यदि हम आपसी विवाद में उलझते है तो हमारे पास आई हुई सम्पतियाँ भी चली जाती है, इसका स्पष्टीकरण उन्होंने समुद्र मंथन से प्राप्त अमृत का उदाहरण देकर किया । “अंत में

राम राज बैठे त्रैलोका ।

हर्षित भए गए सब सोका ॥,

दैहिक दैविक भौतिक तापा ।

राम राज नहिं काहुहिं व्यापा ॥”

की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्पित सिंह, मधु सिंह, स्वाति श्रीवास्तव, पूजा, शशि, प्रीति अस्थाना आदि शिक्षिकाओं ने अपना विशेष योगदान दिया । इस अवसर पर आलोक कुमार, शिखर श्रीवास्तव, अरुण कुमार भट्ट, तन्मय पण्डेय, श्रीकांत, संध्या तिवारी राजमणि सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे ।