डूब रही बच्ची की जल पुलिस ने बचाई जान

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम में दीपोत्सव की तैयारी चल रही है आज सरयू नदी पर श्रेया पुत्री मनोज उम्र 6 वर्ष थाना वर्धा ग्राम नर्वे जनपद आजमगढ़ के है।जो जल बैरिकेटिंग के अन्दर ही स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चली जाने के कारण डूबने लगी ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानंद यादव शामिल रहें। जल पुलिस की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके परिवार को सुपुर्द किया। जिसके कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया अयोध्या में जल पुलिस की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिलता है पुलिस की इस साहसिक कार्य से जनपद अयोध्या ही नहीं आस पास के अन्य जनपदों के साथ जमकर सराहना किया जा रहा है।