।पौली।
धनघटा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी के परिसर में दिपावली , लक्ष्मी पूजा, छठ महापर्व और भैया दुज तयौहार के मद्देनजर रविवार को शान्ति कमेटी बैठक का आयोजन किया गया बैठक में आने वाले दिनों में त्योहार को लेकर शान्ति बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक को सम्बोधित करए हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार ने मौजूद लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि
आने वाले दिनों में विभिन्न त्योहारों पर । किसी भी तरह का अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखें जो भी असामाजिक तत्व अफवाह फैला रहा हो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दे । कार्यक्रमों में धन प्रदूषण पर विशेष ध्यान दिया जाए बजने वाले साउंड परिसर में ही सुनाई दे उसकी आवाज बहुत दूर तक नहीं जानी चाहिए।
इस मौके पर चौकी प्रभारी पौली रजनीश राय, सोनू पटेल ,मनोज यादव, धनंजय कुमार, हरेंद्र यादव, रामाकांत जगदीश निषाद,सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।