परवल बेचने जा रहे किसान की वाहन की ठोकर लगने से मौत

 

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव निवासी 56 वर्षीय एक किसान की वाहन का ठोकर लगने से मौत हो गई। अशोकपुर गांव निवासी राम प्रकाश (56) मंगलवार की सुबह करीब छः बजेघर से परवल बेचने के लिए विशेषरगंज बाजार मोटरसाइकिल से जा रहे थे। अभी वह साडंपुर- विशेषरगंज सम्पर्क मार्ग पर रमना तौफीर गांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से वे गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायल अवस्था में इलाज के लिए उन्हे सीएचसी दुबौलिया ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन निजी वाहन से उन्हे लेकर जिला अस्पताल अयोध्या पहुंचे, जहां परीक्षण उपरांत डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।