रंजिशन मारने पीटने में पिता,पुत्रों पर मुकदमा

 

बस्ती ।वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के औसापुर निवासी चन्द्रभान बरनवाल ने चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बानगढ़ निवासी सत्य नरायन, उसके तीन पुत्रों हेमवंत, पवन कुमार, दिनेश लाल ने पुरानी रंजिश को लेकर औसापुर में उसे गाली और जानमाल की धमकी देते हुए मारा पीटा, उसके शोर मचाने पर जब उसके पिता अदालती बरनवाल, पत्नी सुमन, बेटी सलोनी, भतीजी प्रीती पहुंची तो उन्हे भी गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।