मारने पीटने, धमकी देने में तीन सगे भाइयों समेत चार पर मुकदमा

 

बस्ती।मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के बिगहिया उदयपुर निवासी महेन्द्र कुमार ने चार लोगों पर मारने पीटने, गाली और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसने अपने घर के पास दुर्गा पूजा मूर्ति स्थापित किया था। चार अक्टूबर की रात गांव निवासी धर्मेन्द्र, उसके भाई विशाल, विकास, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सबदेइया निवासी संतोष ने उसे रोक कर गाली देते हुए मारा पीटा, जानमाल की धमकी दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।