पटाखा फोड़ने की बात को लेकर महिला को मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती ।सोनहा थाना क्षेत्र के पकरी मोती गांव निवासी रीना देवी पत्नी राम आसरे ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी दशरथ चौधरी पर आरोप लगाया है कि पटाखा फोड़ने की बात को लेकर उसने गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।