बस्ती।दुबौलिया थाना क्षेत्र के मरौटी पाण्डेय निवासी 40 वर्षीय एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मरौटी पाण्डेय गांव निवासी उमेश पांडेय रविवार की देर शाम गांव के बाहर तालाब के पास शौच के लिए गये थे, अचानक पैर फिसलने से वे तालाब में डूबने लगे। मौके पर पंहुचे परिजनों और आस पास मौजूद लोगो ने उन्हे तालाब से बाहर निकाला। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां परीक्षण उपरांत चिकित्सक ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।