बस्ती। कप्तानगज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को बहका फुसलाकर भगा ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म करने, वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि मेढ़उवा गांव निवासी शिवानन्द उर्फ गुलशन उसकी बेटी को दुर्गा पूजा के दौरान बहला फुसलाकर भगा ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया, दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी बेटी को डरा धमका कर इसके बाद भी आरोपी ने कई बार दुष्कर्म किया। जब इस बात की जानकारी हुई तो आरोपी के घर वालों से इस बात की शिकायत की गई, जिस पर आरोपी, उसके पिता, चाचा ने पीड़िता की मां और पिता को मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। 25 अक्टूबर 2020 को हुई घटना के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म के आरोपी युवक सहित चार लोगों के खिलाफ बलात्कार, अपहरण, मारपीट, जानमाल की धमकी, पाक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।