पुल से गिरा युवक,डूबने से हुई मौत

 

बस्ती कोतवाली थाना क्षेत्र के भदेश्वर नाथ गांव निवासी रामू पुत्र मेही लाल सोमवार को घर वालों से बोल कर रात में आए कि हम दुर्गा पूजा देखने जा रहे हैं उसके बाद से घर पर नहीं आए घर के लोग आस पास वा रिश्तेदारों में खोजबीन कि पर कही पता नहीं चला शनिवार को दोपहर में लालगंज थाना क्षेत्र के कुआनो नदी धौरहरा के पास लोगो ने लाश देखा इसकी सूचना लालगंज पुलिस को दिया मौक़े पर आई लालगंज पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया