नई दिल्ली , कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ मोदी सरकार ने किसानों को भी दिवाली का तोहफा दे दिया है। सरकार ने रबी फसल की रूस्क्क यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कैबिनेट में चने का रूस्क्क 210 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने का फैसला किया गया है। चने का नया रूस्क्क अब 5,650 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है जो पहले 5440 रुपए प्रति क्विंटल था।
वहीं सरसों की रूस्क्क 300 रुपए प्रति क्विटंल बढ़ाया गया है। सरसों का मौजूद रूस्क्क अभी 5650 रुपए प्रति क्विंटल था। जबकि नया भाव अब 5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। गेहूं की रूस्क्क में भी 150 रुपए प्रति क्विटंल का इजाफा किया गया है। इसकी रूस्क्क 2275 रुपए प्रति क्विटंल से बढ़कर 2425 रुपए प्रति क्विटंल हो चुकी है।
रबी फसल का सीजन अक्टूबर-नवंबर से लेकर मार्च-अप्रैल तक रहता है। इन फसलों में गेहूं, जौ, सरसों, चना आदि की खेती शामिल हैं। रूस्क्क के मायने उस रेट से होता है जिस पर सरकार किसानों से खरीदारी करती है। आज रबी फसल की रूस्क्क तय हो सकती है।