बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद व पड़िया चौराहें के पास हुए सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को 108 एम्बुलेंस की मदद जिला अस्पताल भिंजवाया गया।
जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद गॉव के पास सिद्धार्थ नगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के धमौरा निवासी आटो चालक राजू की आटो सड़क के बीचो बीच बने डिवाइडर में आटो सहित टकरा गया। जिससे आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, आटो भी क्षतिग्रस्त हो गया। थानेदार राजू को अभी जिला अस्पताल भिजवा ही रहें थे कि दूसरी घटना पड़िया चौराहें पर घट गई। चमरहिया गॉव निवासी पंकज चौधरी को पड़िया चौराहें पर किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया, इस हादसे में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटे लगी। दोनो घायलों को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।