अमेजन इंडिया के ग्रेट इंडियन फेस्टिवल ने उत्तर प्रदेश में फेस्टिव शॉपिंग को दिया बढ़ावा

पूरे भारत में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में अमेजन इंडिया ने उत्‍तर प्रदेश में खरीदारी में वृद्धि दर्ज की है, जो परंपरा और आधुनिकता के मिश्रण से प्रेरित है। राज्‍य त्‍योहार के उत्‍सव में डूब चुका है, उपभोक्‍ता हैंडक्राफ्टेड एथनिक वियर, स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजनों, वेलनेस उत्‍पादों, स्‍मार्टफोन और अत्‍याधुनिक इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स जैसे अद्वितीय उत्‍पादों को खरीदने के लिए डिजिटल भुगतान को अपना रहे हैं। यह फेस्टिव शॉपिंग न केवल उपभोक्‍ताओं की विकसित होती प्राथमिकताओं को रेखांकित करता है, बल्कि स्‍थानीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए उत्‍प्रेरक और एक प्रमुख बाजार के रूप में अमेजन की महत्‍वपूर्ण भूमिका की पुष्टि करता है, जो भारतीय दुकानदारों की विविध जरूरतों को पूरा करता है।
सौरभ श्रीवास्‍तव, वाइस प्रेसिडेंट, कैटेगरी, अमेजन इंडिया, ने कहा “इस त्‍योहारी सीजन में, हम पूरे उत्‍तर प्रदेश में खरीदारी के पैटर्न में विरासत और आधुनिकता का एक आकर्षक मिश्रण देख रहे हैं। उपभोक्‍ता उत्‍साहपूर्वक डिजिटल भुगतान को अपना रहे हैं, एथनिक वियर में उल्‍लेखनीय 1.5 गुना वृद्धि और कीमती गहनों की बिक्री में 1.7 गुना वृद्धि के साथ ग्राहक अपनी जड़ों से भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वेलनेस और लाइफस्‍टाइल अपग्रेड पर भी लोगों का ध्‍यान पहले से ज्‍यादा बढ़ा है। हमने लखनऊ में अकेले प्रोटीन पाउडर की बिक्री में 3.5 गुना, सोफा खरीद में 40 गुना और दोपहिया वाहनों की बिक्री में तीन गुना की वृद्धि देखी है, जो राज्‍य की विकसित होती आकांक्षाओं को दर्शाता है। अमेजन में, हम इस त्‍योहारी उत्‍साह को बढ़ावा देने पर गर्व महसूस करते हैं, जिसके लिए हमने व्‍यापक चयन को तैयार किया है, जो स्‍थानीय कारोबारियों को सशक्‍त बनाते हुए हमारे ग्राहकों की विविध जरूरतों को पूरा करता है।”
डिजिटल भुगतान की दिशा में तेजी से बदलाव: प्राइम अर्ली एक्‍सेस (पीईए) के दौरान, अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले शॉपिंग विंडो की शुरुआत की गई, उत्‍तर प्रदेश से अमेजन पे पर लेनदेन में 15 गुना वृद्धि दर्ज की गई, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स, एप्‍लाएंसेस, फर्नीचर, ग्रॉसरी, क्‍लोदिंग, फुटवियर और एक्‍सेसरीज, टॉयलेटिरीज और हाउसहोल्‍ड आइटम्‍स सबसे ज्‍यादा खरीदारी वाली कैटेगरी रहीं। उत्‍तर प्रदेश में ग्राहकों ने अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2024 के पहले दो दिनों के दौरान खरीदारी के लिए अमेजन पे आईसीआईसीआई को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड (सबीसीसी) और अमेजन पे लेटर (एपीएल) को अपनी पसंद के रूप में प्राथमिकता दी।