
अनुराग लक्ष्य, 10 अक्टूबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
पिछले 20 दिनों की भीषण गर्मी और उमस के बाद आज समस्त मुंबई में जो बारिश इस वक्त हो रही है। उससे एक दहशत सा तारी हो गया है।
मैं इस वक्त रात्रि 9.30 बजे सायन हाईवे बिरिज के नीचे कहर ढाती बारिश को अपनी आंखों से देख रहा हूं। सड़कें सुनसान हो रही हैं। लोग टैक्सी और बेस्ट की बसों के इंतजार में दुकानों के शटर के नीचे भीगते हुए खड़े है।
कुछ अपनी मंज़िल पर जाने के लिए टैक्सी ड्राइवर से निवेदन कर रहा है तो कोई रिक्शा चालक से, मगर फिर भी कोई समाधान नहीं है। इस तूफानी बारिश से सड़कें सुनसान हो रही हैं। जाते जाते यह आखरी बारिश क्या कहना चाहती है, यह समझ पाना मुश्किल है। समाचार लिखे जाने तक मैं अभी वहीं सायन में ही बारिश में फंसा हुआ हूं, इस तूफानी बारिश के खत्म होने के इंतज़ार में।