रतन टाटा के निधन की खबर सुन भावुक हुए दिलजीत,

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी, जिनका 9 अक्टूबर, 2024 को निधन हो गया। जर्मनी में परफॉर्म करते समय दिलजीत को टाटा के निधन की खबर मिली, जिसके बाद वह स्टेज पर उन्हें याद करते हुए इमोशनल हो गए। इस दौरान एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपना कॉन्सर्ट बीच में रोक कर रतन टाटा को श्रद्धांजलि और सम्मान देते नजर आ रहे हैं। साथ ही दिलजीत ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें कभी भी रतन टाटा से मिलने का मौका नहीं मिला, लेकिन वो उनको अपना आदर्श मनाते थे।
दिलजीत ने कॉन्सर्ट में कहा, ‘आप सभी रतन टाटा के बारे में जानते हैं। उनका निधन हो गया है। मेरी तरफ से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। मुझे लगता है कि उनके बारे में बात करना जरूरी है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में हमेशा सफलता मिलने के बाद भी कड़ी मेहनत की है। मैंने उनके बारे में जो कुछ भी सुना और पढ़ा है वो उससे भी कई ज्यादा अच्छे इंसान थे। मैंने उन्हें कभी किसी के बारे में कुछ भी गलत बोलते नहीं देखा। आज हमने देश का भारत का ‘रतनÓ खो दिया है।Ó रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए सिंगर स्टेज पर अपने आंसू रोक नहीं पाए और रो पड़े।
दिलजीत ने आगे कहा, ‘रतन जी ने अपने जीवन में हमेशा कड़ी मेहनत की है, अच्छा काम किया है, लोगों को बहुत मदद की और सच में यही जीवन है, हमारा जीवन ऐसा ही होना चाहिए जो दूसरों के काम आ सके। अगर हम उनके जीवन से एक चीज सीख सकते हैं, तो वह यह है कि हमें कड़ी मेहनत करनी चाहिए, सकारात्मक सोचना चाहिए, मददगार बनना चाहिए और जीवन को पूरी तरह से जीना चाहिए। रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए उन्होंने कॉन्सर्ट को बीच में रोक दिया और कहा कि आज का कॉन्सर्ट भारत के रतन के नाम होगा।