नए जेल अधीक्षक अमन सिंह ने संभाली कमान

रायबरेली।जिला कारागार के नए जेल अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया है।
कंप्यूटर साइंस से बीटेक ग्रेजुएट अमन कुमार सिंह की जिले में यह पहली पोस्टिंग है।जेल अधीक्षक ने  बताया कि जिला कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबन्द रखना उनकी शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। बंदियों के हितों के लिए भी वह काम करेंगे और उनके स्वास्थ्य के साथ ही खान पान का पूरा प्रबंध किया जायेगा। कैदियों को अवसाद से बचाने के लिए जिला कारागार प्रशासन और सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को भी लागू कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जेल में निरुद्ध लोगों की इस तरह से उनकी मानसिकता बनाई जाएगी कि वह यहां से सजा काटकर छूटने के बाद समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के साथ अपने परिवार के साथ बेहतर ढंग से जीवन-यापन कर सके।उन्होंने कि कैदी व बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उन्हें कम्प्यूटर शिक्षा से दक्ष किया जाएगा। जब जेल से वह बाहर जाएंगे तो उनका यह गुण उनके भविष्य के लिए काम आएगा। वह एक बेहतर रोजगार चुन सकेंगे। इससे उम्मीद है कि बंदी जेल से बाहर जाने के बाद दोबारा अपराध का रास्ता न चुनकर अपना एक बेहतर भविष्य चुनेंगे।