बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के पितुड़ा गांव निवासी रामजीत ने चार लोगों पर अकारण मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि रविन्द्र, उसकी पत्नी चन्द्रमुखी, पुत्र राजा, बहू राजपपता ने मिलकर उसे, उसकी पत्नी सुशीला को अनायास घेरकर गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।