बस्ती – जनपद बार की ओर से अधिवक्ता परमानंद पाण्डेय को उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर याद किया गया। अधिवक्ताओं ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। अधिवक्ता आशुतोष पाण्डेय के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में जनपद बार के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता जवाहर लाल मिश्रा ने कहा परमानंद पाण्डेय स्पष्ट विचारों वाले व्यक्ति थे और अपनी बातों को लोगों के समक्ष बड़ी सहजता से रखते थे।
उन्होने अपने सिद्धान्तों पर जीवन जिया और कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य का परिचय दिया। अधिवक्ता आशुतोष पाण्डेय ने कहा परमांनद पाण्डेय की जीवन शैली और कार्यव्यवहार हम सभी के लिये प्रेरणास्रोत है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा परमानंद पाण्डेय विचारों के धनी थे। मानवता, जरूरतमंद वादकारियों की मदद करना उनकी प्राथमिकता थी। स्व. पाण्डेय को श्रद्धांजलि देने वालों में डा. मो. रफीक खां, आलोक रंजन, रामपूरन चौधरी, शिवनारायण पाण्डेय, रामचन्द्र चतुर्वेदी, पारसनाथ त्रिपाठी, बेह्मवेत्ता निवास, रामेश्वरनाथ श्रीवास्तव, दीनानाथ चतुर्वेदी, गोविन्द प्रसाद श्रीवास्तव, श्रवण कुमार चौधरी, राकेश कुमार, विनोद कुमार सिंह, विरेन्द्र कुमार द्विवेदी, श्यामलाल चौधरी, बृजेश यादव, ध्रुवचन्द पाण्डेय, राघवेन्द्र पाण्डेय, नर्वदेश्वर शुक्ल, लालजीत पहलवान, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, विजय मिश्रा, राघवशरण पाण्डेय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, डीएम शास्त्री, आशीष पाण्डेय, साधूरन चौधरी, विशाल गुप्ता अिद की मौजूदगी रही।