बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बलुआ चौबे गांव निवासी मैना देवी पत्नी महातम भारद्वाज ने गांव निवासी एक परिवार के छह लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी प्रहलाद, उसकी पत्नी मीना, भाई ओम प्रकाश, बहन बदामा, पुत्री चमेली, अंजू ने मिलकर उसे, उसकी पुत्री आरती, शीतल को घेर कर गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।