बस्ती – कप्तानगंज विकासखंड के मेढौवा गांव में गौ आश्रय स्थल सहित विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानने पहुंचे डीएम बस्ती रवीश कुमार और सीडीओ पहुंचे हालांकि मेढौवा गांव का गौशाला स्थल सबसे बेहतर होने के चलते जिम्मेदार अधिकारियों ने राहत की सांसें लीं। डीएम और सीडीओ ने गौ आश्रय स्थल सहित गांव में लगे इंटरलॉकिंग सड़क को भी देखा और नाप कराई।जिसमें सब कुछ संतोषजनक ठीक-ठाक मिला।
दोपहर करीब ब्लॉक मुख्यालय पर सूचना पहुंची कि डीएम और सीडीओ कप्तानगंज के मेढौवा गांव का औचक निरीक्षण कर ने पहुंच रहे है। अचानक औचक निरीक्षण की सूचना पर हलचल मच गई। जिम्मेदार मेढौवा की ओर निकल पड़े। पर डीएम और सीडीओ कप्तानगंज जा पहुंचे और ब्लाक मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूरी पर स्थित मेढौवा गांव पहुंचे। डीएम और सीडीओ ने गौ आश्रय स्थल को देखा जहां साफ सफाई और बेहतर रखरखाव को देख प्रसन्नता जाहिर की। डीएम ने गौ आश्रय स्थल में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था को भी देखा।और पशु चिकित्साधिकारी कप्तानगंज से भी जानकारी हासिल की और कहा कि नियमित पशुओं के स्वास्थ्य के सचेत रहें।खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज प्रवीन कुमार को निर्देशित किया कि गौ आश्रय स्थल का विजिट करते रहे।जिससे व्यवस्था और बेहतर रहेगी। डीएम ने खंड विकास अधिकारी से गांव में हुए इंटरलॉकिंग सड़क का निरीक्षण कराने की बात कही। हालांकि इंटरलॉकिंग सड़क बेहतर बनी थी। डीएम ने उसकी लम्बाई की नाप भी खुद की मौजूदगी में कराई। जहां सब कुछ संतोषजनक ठीक-ठाक मिला। गांव में प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को भी देखा।और जानकारी हासिल की। गांव में कितने पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं से लोग लाभान्वित हुए हैं।इस बारे में भी जानकारी हासिल की। स्वच्छता अभियान के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी हासिल की इस मौके पर खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार एडियो पंचायत सुशील कुमारश्रीवास्तव ग्राम पंचायत सचिव प्रिया सिंह ग्राम पंचायत सचिव शकील अहमद प्रधान प्रतिनिधि बब्बू तिवारी सहित तमाम कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे