बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के मानधाता गांव निवासी ममता देवी पुत्री मोती लाल ने गांव निवासी मनोज पर गाली देते हुए मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बिना किसी बात के आरोपी ने उसे घेर कर गाली देते हुए मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।