महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री जयंती पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित 

बस्ती 02 अक्टूबर। प्रधानमंत्री के अति महत्वाकांक्षी योजना टीबी मुक्त भारत की प्राथमिकता के अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायत हेतु जनपद में वर्ष 2023 से राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के नेतृत्व में टीबी कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। जिसके क्रम में वर्ष 2023 में जनपद के 13 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया था इन ग्राम पंचायतों के प्रधानों को आज गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी द्वारा गांधी जी की कांस्य प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सभी सम्मानित प्रधान बधाई के पात्र है कि उनका ग्राम टीबी मुक्त है। आप सभी का यह परम कर्तव्य है कि आप सभी जागरूक होकर अपने अपने गांव के टीबी लक्षण वाले लोगों का जांच अवश्य कराएं कोई भी संभावित ब्यक्ति छूटने न पाये।

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2023 में विश्व क्षय रोग दिवस पर वाराणसी से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत किए जाने का संकल्प व्यक्त किया था जिसे सफल बनाते हुए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का शुभारंभ 2023 से करते हुए जनपद के समस्त ग्राम पंचायत में संभावित टीबी मरीजों की जांच, जांच में टीवी रोग की पुष्टि होने पर मरीज को तत्काल उपचार पर लिया जाना, साथ ही उपचार पर लिए गए समस्त क्षय रोगियों को भारत सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जाना ,समस्त क्षय रोगियों को निक्षय मित्रों के माध्यम से गोद दिलाते हुए उन्हें पोषण सामग्री दिया जाना आदि कार्य संपादित किए गए जिसके फल स्वरुप राज्य स्तर से टीबी मुक्त हेतु निर्धारित सूचकांकों के मानक के अनुसार ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने का सत्यापन कार्य किया गया जिसमें जनपद की कुल 13 ग्राम पंचायतों को वर्ष 2023 में टीबी मुक्त घोषित किया गया।

जिला क्षयरोग अधिकारी डा ए के गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2023 में टीबी कर्मचारियों द्वारा टीबी मुक्त पंचायत अभियान चला कर

हर्रैया से निदुरी खम्हौआ, छपिया बुजुर्ग, महादेवा, परसौड़ा

परशुरामपुर से ढेबरिया राउत, बिलारी भीटी, भिटिनिया

बहादुरपुर से कचूरे, धौरहरा, रखौना

कप्तानगंज से परिवारपुर, राजाजोत कला और सांऊघाट से परसा जाफ़र कुल 13 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत के लिए चयन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पंचायती राज के राजा शेर सिंह ने किया।

इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश चतुर्वेदी, डीपीटीसी संदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राहुल श्रीवास्तव, गिरीश गुप्ता, वरिष्ठ प्रयोगशाला पर्यवेक्षक मनोज बरनवाल, संजय कुमार पाण्डेय, जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर मो सईद, मो साउद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज गांधी जयंती के अवसर पर खैर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य वहीदुद्दीन मलिक ने क्षय रोग के उन्मूलन हेतु 10 मरीजों को निशुल्क किट का वितरण किया और लोगों को जागरूक किया कि क्षयरोग से बचे तथा जिनको यह बीमारी हो गई है वह ठीक से अपना इलाज कराएं और प्रदेश तथा देश को इस बीमारी से मुक्त कराएं।,