भानपुर नगर पंचायत में चला 155 घंटे स्वच्छता अभियान

 

बस्ती अक्टूबर महात्मा गांधी के जयन्ती पर ध्वजारोहण अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह द्वारा किया गया एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम जो 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया गया। उक्त कार्यक्रम में 155 घण्टा महासफाई अभियान दिनांक 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर चलाया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक वार्ड से स्वच्छता • भवन का चयन किया गया, कुल 42 स्वच्छम भवन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, कार्यक्रम में निकाय अत्तर्गत के 10 विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय हेतु चयनित करते हुये प्रशस्ति पत्र  प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रूधौली राजेन्द्र प्रसाद चौधरी जी द्वारा स्वच्छता के प्रति महात्मा गांधी जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए  सफाईमित्रों को अपने कर्तव्यों हेतु के निर्वहन हेतु समझाया गया।  विधायक जी द्वारा उक्त अभियान अपने अभूतपूर्ण योगदान हेतु चयनित सफाईकर्मियों को प्रशस्ति प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में भानपुर मुख्य बाजार में निकाय कर्मियों के साथ विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी द्वारा स्वच्छता हेतु श्रमदान किया गया। व्यापार मण्डल के लोगो द्वारा श्री सुरेश गुप्ता जी अध्यक्षता में कर्मचारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही अधिशासी अधिकारी रिचा सिंह द्वारा व्यापार मण्डल व स्थानीय जनता से सफाई व सफाई कर्मियो को स्वच्छता में सहयोग तथा गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग कर उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया गया। स्वच्छत भवन हेतु चयनित घरों के मुखिया लोगों से अनुरोध किया गया की निकाय द्वारा वितरित किये गये हरे-नीले डस्टबिन का प्रयोग करने हेतु अपने आसपास व पड़ोसियों को प्रोत्साहित करें।

कार्यक्रम में निकाय कर्मियो व विद्यालय के छात्रो द्वारा वेस्ट टू वंडर के तहत कबाड़ से बनाये गये सामाग्रियों को प्रदर्शित करते हुये प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साविती विद्याल बिहार भानपुर के छात्र विकास व ऋचा द्वारा बनाये गए क्राफ्ट तथा सफाई नायक अरूण कुमार, अनिल, योगेश दीपर आए बनाये सोफा, कुर्सी, शो-पीस, आदि की सराहना आगन्तुका द्वारा की गयी।

कार्यक्रम में स्वच्छम भवन चयनित हुए मनीष शर्मा, विजय कुमार , सुनील पाकप, मोनू, लवकुश आदि रहे। मो० जमाल वनवधिया, रामशंकर सिंह, सुनील पांडे -स्वच्छत विद्यालय में: – सावित्री विद्या विहार, किसान इंटर कॉलेज प्राथमिक विद्यालय बनवाड़िया प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर नौगढ़वासफाई मित्र सम्मान समारोह में निकाय कर्मी सम्मानित किये गय कार्यक्रम में अविनाश, वीरेन्द्र, नितिश, रवि, अनिल, मुकेश भोगेश, दीपू संदीप, दीपक, विनोद,परदेशी दिलीप अजय नादि उपस्थित रहे।