बस्ती – बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में पूज्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को हर्षोल्लास साथ मनायीं गयी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने झण्डा रोहण किया । विद्यालय के सभी लोगों ने राष्ट्रगान एवं कौमी तराना सारे जहां से अच्छा पढ़ा गया।महात्मा गांधी जी की जयंती पर विद्यालय की अध्यापिका आरिफा खातून ने गांधी जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गांधी जी के बताए हुए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर और लाल बहादुर शास्त्री और माता कस्तूरबा का मनमोहक चित्र बनाया और उनके जीवन त्याग और उनके बलिदान का निबंध में सुंदर वर्णन किया अपने आसपास के वातावरण और विद्यालय को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया तथा विद्यालय परिसर की सफाई में सफाई कर्मचारियों की मदद की,
कार्यक्रम का आरंभ अमर मणि पांडे एवम् अर्चना पांडे ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्या अर्पण और पुष्पांजलि देकर किया और उनके योगदान के लिए और देश के प्रति त्याग और बलिदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की
विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थापिका दिव्या पाठक ने बच्चो को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के जीवन से परिचय कराया और उनके योगदान की महता को बताया,
विद्यालय में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद सभी लोग राष्ट्रीय वृद्धा आश्रम गए और वहां पर वृद्ध जनों में फल और मिठाई का वितरण किया तथा सभी बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया सभी वृद्ध जनों ने बच्चो के स्नेह और तन्मयता को देखकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, कार्यक्रम के सहयोग में नीलम, के.बी .लाल, लक्ष्मी, रिचिका, अविनाश, पूजा शुक्ला, रामाशीष चौधरी,रिया सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवास्तव, संस्कृति श्रीवास्तव, सिदरा फातिमा, अवनी गुप्ता,सुमन गुप्ता, दिव्या जायसवाल,संजू सिंह आराध्या सिंह आदि उपस्थित रहे।