स्वच्छता एवं सेवा जीवन में महत्वपूर्ण. डॉ रघुवर पांडेय

बस्ती – महिला पी जी कॉलेज बस्ती में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक भारत सरकार के आदेश के क्रम में आज महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30 सितम्बर 2024 को महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत एन एस एस स्वयं सेविकाओं ने जागरूकता अभियान चलाया,कार्यक्रम अधिकारी डॉ रघुवर पांडेय ने इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता और सेवा की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका है,तन और मन की स्वच्छता के साथ साथ समाज और आस पास के सामाजिक परिवेश की स्वच्छता भी हमारे जीवन के महत्वपूर्ण पक्ष है, आप सभी का दायित्व है कि समाज में और जीवन में स्वच्छता और सेवा अवधारणा को चरितार्थ करे,भारतीय जीवन दर्शन में भी स्वच्छता और सेवा को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है जिसने भारत को विश्व समाज में एक अलग पहचान दिलाई है, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोनी पांडेय,नेहा श्रीवास्तव सहित स्वयं सेविकाओं उपस्थित रही ।