आज दिनांक 30-9-2024 को आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुलदीप जायसवाल द्वारा जिलाधिकारी बस्ती से मुलाकात कर बस्ती जिले में आधार कार्ड बनवाने को लेकर हो रही समस्या को दूर कराने एवं पोस्ट आफिस एवं बैंको में जिले में और सेंटर बढवाने को लेकर समस्या से अवगत कराया और कहा कि बस्ती जनपद में शैक्षिक सत्र शुरू होने से आधार कार्ड में नए आधार कार्ड बनवाने एवं त्रुटि में संशोधन को लेकर चिन्हित सेंटरो पोस्ट आफिस एवं बैंको आदमी काफी भीड़ एवं मनमानी पैसे लेने की शिकायते आये दिन देखने एवं सुनने को सोशल मीडिया पर मिल रही है।लोग रात के दो से तीन बजे रात को आधार बनवाने को लाइन में लग रहे हैं । जिलाधिकारी बस्ती द्वारा जल्द से जल्द चिन्हित सेंट्ररो( पोस्ट आफिस एवं बैंको ) मे सेंटरो को बढवाने को लेकर आश्वासन दिया है।