बस्ती, 28 सितंबर 2024: भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा द्वारा आज शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि भगत सिंह का बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता है। उनकी सोच और देशभक्ति की भावना आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर भारत को एक मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि प्रांतीय पदाधिकारी नीलम सिंह ने कहा भगत सिंह को जॉन सॉन्डर्स और चन्नन सिंह की हत्या का दोषी ठहराया गया और मार्च 1931 में 23 वर्ष की आयु में उन्हें फांसी दे दी गई। अपनी मृत्यु के बाद वे एक लोकप्रिय लोक नायक बन गए हर बच्चे में यह भाव आना चाहिए ,कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने अपने संबोधन में कहा भगत सिंह जी ने न केवल देश की आजादी के लिए बलिदान दिया, बल्कि उन्होंने समाज में समता और न्याय के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
मनमोहन सिंह काजू ने अपने संबोधन में कहा भगत सिंह का नारा “इंकलाब जिंदाबाद” आज भी युवाओं की प्रेरणा है? 28 सितंबर 2024 को उनकी 117वी जयंती पर हम उन्हें याद कर रहे है क्योकि वे एक ऐसे क्रांतिकारी थे जिसने अपने विचारों और बलिदान से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।
कार्यक्रम में रामकुमार वर्मा अखिलेश सिंह अंकित गुप्ता हर्षित श्रीवास्तव मोहित श्रीवास्तव राजकिशोर अर्पित श्रीवास्तव शुभम सिंह जगनारायण उमंग शुक्ला अविनाश श्री सहित तमाम लोग उपस्थित रहे आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया।
यह कार्यक्रम समाज को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने शहीद भगत सिंह के बलिदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Post Views: 138