अवैध निर्माण कर जल निकासी और रास्ता बंद करने की कोशिशः डीएम से न्याय की मांग

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के खुशहालगंज निवासी सूरज वर्मा पुत्र रामतौल वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र देकर रास्ते पर अतिक्रमण कर अवैध कब्जा और निर्माण रोकने की मांग किया है।

डीएम को दिये पत्र में सूरज वर्मा ने कहा है कि उसके गांव में भूखण्ड संख्या 466 मि0 दो खातों में दर्ज है। 466 मि0 का 0.0740 हे0 रकबा 6 (1) गड़हा खाते में दर्ज है। गांव के ही सुनील विश्वकर्मा और श्रीराम विश्वकर्मा पुत्रगण राम सुमेर भूखण्ड संख्या 466 मि0 में अपना 0.3-9 विस्वा पोक्ता पट्टा बताकर उसके घर के आने-जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण कर निर्माण करा लेना चाहते हैं। आस पास के लोगों के घरों का पानी गड्ढे में जाता है। और रास्ता भी बहुत पहले से चल रहा है। यदि गड़हे और आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा व निर्माण हो गया तो रास्ता और बरसात का पानी अवरूद्ध हो जायेगा। विरोध करने पर उक्त लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। सूरज वर्मा ने मांग किया है कि रास्ता और जल निकासी अवरूद्ध न होने पाये। अवैध निर्माण और कब्जे को रोका जाय।