पौली।
विकास खंड पौली के चार ग्राम पंचायत नकहा, नारायनपुर, मुठहीकला और निहैला में को सोशल आडिट टीम द्वारा गांवों में कराए गये विकास कार्यों का धरातलीय सत्यापन व बैठक द्वारा मौजूद ग्रामीणों व मनरेगा मजदूरों द्वारा सामाजिक पुष्टी कि गई।
सोशल आडिट टीम के क्वाडिनेटर देवेन्द्र तिवारी , कालिंदी यादव , ज्ञानेंद्र सिंह और रामपाल चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 का सोशल आडिट कार्य चल रहा है।
सोशल आडिट टीम गांवो मे कराए गए कार्यों के अभिलेखों का सत्यापन और जॉबकार्ड धारकों का सत्यापन कर मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाता है फिर ग्रामीणों की उपस्थिति में कराए गए कार्य को बढ़ कर सुनाते हुए सत्यापन किया जाता है जांचोपरांत मिली अनियमितता रिपोर्ट मनरेगा निदेशालय को भेज दि जाती है
इस मौके पर सचिव बृजेश यादव, तकनीकी सहायक ज्ञान चंद, प्रिंस पाल, रामानंद चौधरी, संतोष शर्मा, अर्जुन प्रसाद,सहित तमाम लोग मौजूद रहे।