🌼 ओ३म् 🌼
*प्रभात फेरी व ओ३म् पताका*

मंडल बस्ती में आर्य समाज मंदिर न ई बाजार सूर्ती हट्टा के 🌻 *५१ वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ प्रभात फेरी व ओ३म् पताका व वैदिक जयघोष*🌻 के साथ प्रारंभ हुआ! कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला सभा के यशस्वी प्रधान आदरणीय ओमप्रकाश आर्य ने *आर्य वीर दल व आर्य समाज के पदाधिकारियों* को 🚩 ओ३म् पताका फहराकर 🚩 कर विदा किया!
🪔 वैदिक ज्ञान ज्योति 🪔
वेद ज्ञान की ज्योति घर -घर पहुंचे इस विचार के साथ आज *आर्य वीर व वीरांगनाओं* ने आर्य भवन राजा बाजार पैदल मार्च किया जो *निर्मली कुंड* में एक सभा के रूप में परिवर्तित हुआ।जिसका नेतृत्व *पुरोहित देवव्रत आर्य* ने वैदिक जयघोष व प्रभाती गीतों के साथ किया। दूसरी पंक्ति का संचालन मंत्री गरुढ़ ध्वज और तृतीय पंक्ति का संचालन उपेंद्र शर्मा जी ने किया। श्री राधेश्याम, घनश्याम व गणेश जी ने आटो संचालन व वैदिक जयघोषों से जनता का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। कल के *प्रभात फेरी का नेतृत्व श्री सत्येन्द्र वर्मा भजनोपदेशक एवं आर्य समाज मंदिर गांधी नगर के कर्मठ अंतरंग सदस्य श्री वृज किशोर* जी करेंगे।
🏵️ *द्वितीय सभा*🏵️
द्वितीय सभा में गांधी नगर बस्ती में 🔥 वैदिक यज्ञ-हवन प्रवचन सम्पन्न हुए तथा *पांच अक्टूबर में होने वाली मंडल स्तर की विशाल शोभायात्रा* में आर्य नर/नारियों आमंत्रित किया गया।
🌳 *तृतीय जनसभा*🌳
आर्य समाज के मंत्री श्रीमान् गुरुड़ ध्वज पांडेय जी के आवास पर 🌸 वैदिक यज्ञ / सत्संग/ संवाद 🌸 का कार्यक्रम चला। गायत्री मंत्र पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि गायत्री *तन-मन-धन* को शुद्ध करती है। ईश्वर प्राण प्रदाता।दुख नाशक व सुख स्वरूप है उसकी संगति व तदनुकूल आचरण से जीवात्मा भी * *आत्मविश्वास, आत्मसंयम व आत्मज्ञान* को उपलब्ध होता है। इसलिए प्रत्येक मानव का गायत्री का अर्थ सहित ध्यान करना चाहिए।
🌻 मातृशक्ति मार्च 🌻
प्रतिदिन चलने वाली प्रभात फेरी में आर्य वीरांगनाएं 🍁 महिमा 🍁 प्रिया🍁 साक्षी 🍁 आयुषी 🍁 निधि आदि ने वैदिक जयघोष व ऋषि महिमा का गुणगान किया। इस तरह लगातार तीन अक्टूबर तक *वेद प्रचार अभियान* कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा।
🪷🪷🪷🪷🪷🪷🪷
आचार्य सुरेश जोशी
*वर्तमान कार्यालय*
मंडल बस्ती उत्तर प्रदेश!