कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के संविलियन विद्यालय परमेश्वरपुर को चोरो ने फिर निशाना बनाया और फिर पांचवी बार किचेन व अन्य कमरों का कुल तेरह ताला गैस कटर मशीन से कट कर अलमारी व बक्श का सामान बिखेर कर फरार हो गए। सुबह ग्रामीण टूटे ताला व विखरा समान देख ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यपक को अवगत कराया। पीआरबी व चौकी इंचार्ज कुदरहा की टीम पहुच कर छानबीन में जुट गयी।
संविलियन विद्यालय पर लगातार पांच बार चोरी होने से ग्रामीणों में दहशत है। प्रधानाध्यपक सुरेंद्र प्रसाद पटेल के सूचना पर खंड शिक्षाधिकारी सीपी गौंड भी पंहुच कर जानकारी ली। प्रधानाध्यपक ने बताया कि दो माह में पांच बार चोरी हुई और सब समान चोर उठा ले गए। अबकी बार गैस कटर से तेरह ताला काट कर प्रधानाध्यपक कक्ष में रखा आलमारी व बाक्स का सामान बिखेर दिया। अबकी बार कोई सामान गायब नही हुआ है। लेकिन किचेन का गैस सिलेंडर निकल कर आफिस व अन्य कमरे का ताला गैस कटर मशीन से काट कर फेंक दिए। सुबह चौकी इंचार्ज आ कर कटा ताला उठा ले गए और गैस किचन में रखवा दिए। उन्होंने बताया कि पहली चोरी 8 अगस्त को हुआ, दूसरी 28 अगस्त, तीसरा 1 सितंबर और चौथा चोरी 5 सितंबर को हुआ। इसके बाद आज फिर हो गया। इसके पहले लालगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। लेकिन फिर इस घटना से पुलिस के सुरक्षा पर लोग तरह तरह के सवाल उठा रहे है।