बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी बलिकरन ने गांव निवासी एक ही परिवार के चार लोगों पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पड़ोसी की लड़की ज्योति उसके घर के साामने पीपल के पेड़ में आटा डाल रही थी, उसे पेड़ में आटा डालने से मना करने पर वह, उसकी मां, उसके दो भाई घर पर चढ़ आए, गाली देते हुए उसे मारने पीटने लगे। जब उसने शोर मचाया और उसे बचाने उसकी पत्नी मीना देवी और पुत्री पुष्पा पहुंची तो आरोपियों ने उन्हे भी मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।