प्रधानमंत्री आवास के  26 लाभार्थियों को चाबी व 6 लाभार्थियों को दिया गया स्वीकृत पत्र 

बस्ती – बस्ती सदर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों  को प्रथम किस्त की धनराशि का डिजिटल अंतरण एव 7 जुलाई 2023 के बाद पूर्ण आवासों के 26 लाभार्थियों को चाभी वितरण व गृह प्रवेश तथा आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 के लिए आवास प्लस एप लॉन्च का कार्यक्रम आयोजित किया गया,उसके बाद 2024- 25 के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 6 लाभार्थियों को स्वीकृत  पत्र वितरण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, ने किया, मुख्य अतिथि महादेवा विधायक दुधराम सदर विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद सलीम  परियोजना निदेशक  राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी योगेंद्र राम त्रिपाठी,संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी आदित्य कुमार सिंह उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र अरोरा ने किया,मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता निर्धन एवम आवास विहीन एवम पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराना है,उसी कड़ी में आज गृह प्रवेश अंतर्गत चाभी वितरण एवम  स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया है, कार्यक्रम में  लोगो को सरकार द्वारा चलाए जा रहे अनवरत विकास कार्यक्रम की सराहना की ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार द्वारा निर्धन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना की सराहना की  खंड बिकास आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया इस मौकें पर   अखिलेश शुक्ला हीरा सिंह राजेश कुमार पांडे प्रिंका चौधरी रीमा चौधरी आनंद सिंह दिनेश शुक्ला अवधेश वर्मा ललिता मौर्य रवि शंकर शुक्ल फ़ैज़ अहमद अरविंद कुमार चौहान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी नेहा गोल्हनी  लेखाकार सुनील शर्मा रीता श्रीवास्तव मारकंडेय सिंह,अंबुज श्रीवास्तव अमित त्रिपाठी आद�