बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ गोपालपुर निवासी सुजीत कुमार राना ने गांव निवासी चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी परशुराम यादव, उसके भाई भरतराम, संतराम यादव उर्फ झिक्की, पिता राजाराम यादव ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे गाली दी, जब उसने गाली देने से मना किया तो मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।