बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के भदासी निवासी ऊषा देवी पत्नी आशुतोष पाण्डेय ने गांव निवासी चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर उसे और उसके बेटे को मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी शंकर , उसके पिता केसई, हरीशे, उसके पुत्र कौशल निषाद ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर उसके बेटे अष्टभुजा पाण्डेय को मारा पीटा, जब वह बीच बचाव करने पहुंची तो उसे भी मारा पीटा, गाली और जानमाल की धमकी देते हुए चले गए। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।