नस्ब पत्थर उखाड़ने से मना करने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

 

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के बनियाजोत निवासी राम चेत ने गांव निवासी चार लोगों पर नस्ब पत्थर उखाड़ने, मना करने पर गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी विकास, विकेश, शिवम, गंगाराम पर आरोप लगाया है कि उसकी गाटा संख्या 62 व 76 की जमीन पर धारा 24 के तहत लगा नसब पत्थर उखाड़ दिया, जब उन्हे ऐसा करने से रोका तो गाली और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा ददर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।