पुत्र ने जबरदस्ती जमीन अपने नाम करवाने का बनाया दबाव, पिता, मां, पत्नी को मारा पीटा

 

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के विजरा निवासी एक पिता ने अपने पुत्र पर जबरदस्ती जमीन अपने नाम करवाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में विजरा गांव निवासी ध्रुव चन्द मिश्र ने कहा है कि उनका पुत्र राहुल मिश्र जमीन जायदाद को जबरदस्ती अपने नाम करवाना चाहता है। इसे लेकर उसने उन्हे, उनकी पत्नी और बहू को मारा पीटा, गाली और जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पुत्र के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।