बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को रास्ते में रोककर जबरदस्ती कागज में नम्बर लिखकर देने, मना करने पर मारने पीटने की धमकी देने के मामले में एक युवक पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। 20 वर्षीय पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में सेहरिया गांव निवासी साहुल गुप्ता पर आरोप लगाया है कि स्कूल से पढ़कर वापस आते समय उसने जबरदस्ती उसकी पुत्री को अपने गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास रोककर जबरदस्ती कागज में अपना मोबाइल नम्बर लिखकर दिया। जब उसकी लड़की ने उसे लेने से मना कर दिया तो आरोपी ने उसे मारने पीटने की धमकी दी। घर पहुंचकर उसकी बेटी ने इस बात की जानकारी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।