बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़री निवासी शिवम शुक्ल ने गांव निवासी एक ही परिवार के चार लोगों पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में चंदा के हिसाब किताब की बात को लेकर उसकी गांव निवासी रामप्रताप शुक्ल, गौरव शुक्ल , अभिषेक पाण्डेय , अनुराग पाण्डेय से कहा सुनी हुई। इस बात को लेकर आरोपियों ने उसे गाली देते हुए मारा पीटा, बीच बचाव करने आए उसके पिता विजय कुमार शुक्ल को भी मारपीट कर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।