समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय विक्रम आर्य ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के मईपुर मदरहवा और रामपुर बंधे का दौरा किया

बस्ती 31 अगस्त। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय विक्रम आर्य ने महादेवा विधानसभा क्षेत्र के मईपुर मदरहवा और रामपुर बंधे का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना। इसके बाबत जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि वर्तमान समय में महादेवा विधानसभा क्षेत्र से कई बन्धो की हालत दयनीय है सरयू नदी के कटान से ग्रामीणों में दहशत है।
उन्होंने बाढ़ खंड के अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि स्थिति की गंभीरता को नजरंदाज करते हुए अधिकारी अपने मनमानी तरीके से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि बंधे के किनारे रहने वाले ग्रामीणों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए और बंधे का स्थाई निराकरण कराया जाए। इस दौरान सपा जिला उपाध्यक्ष रिंटू यादव, गोविंद आर्य, रामपाल यादव, गुड्डू प्रधान, गुलशन यादव, धर्मेंद्र यादव, रंगीलाल चौधरी ,गोपाल यादव ,आयुष चौधरी और रवि के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

—————–