बहराइचl जिला बहराइच के उस्ताद शायर असर बहराइची के काव्य संग्रह सरताज ख़ूबा का विमोचन शहर के लगन पैलेस हाल में इंटरनेशनल शायर और नाजिमे मुशायरा वासिफ फारूकी की अध्यक्षता में हुआl इस प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर मेराजुद्दीन असिस्टेंट प्रोफेसर किसान डिग्री कॉलेज बहराइच और विशिष्ट अतिथि के रूप में सूफी सैयद इजहार अली सज्जादा नशीन खानकाह अब्दुल रहमान चिश्ती सतरिख जिला बाराबंकी मौजूद रहेl इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वासिफ फारूकी ने कहा कि देश में नामवर नातगो शायरों में असर बहराइची भी शामिल हैं, जो बुजुर्गी में भी अदबी सेवाएं अंजाम दे रहे हैंlकार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर मेराजुद्दीन ने अपने संबोधन में कहा कि नातिया शायरी का काम बहुत कठिन है और उसके संग्रह का विमोचन खुशी की बात हैl इसके अलावा सज्जादा नशीन सूफी इजहार अली ने भी संबोधित कियाlइस कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध शायर वासिफ फारूकी लखनवी, शकील गयावी लखनवी, डॉक्टर मुबारक अली, खालिद हाशमी व अख्तर हाशमी ने अपने-अपने कलाम पेश कियाlइससे पहले मौलाना डॉक्टर सुफियान अंसारी ने इस नातिया संग्रह पर एक लेख पेश किया, जिसे सभी ने खूब सराहाlमालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहराइच का नाम रोशन करने वाले पुस्तक के लेखक 80 वर्षीय असर बहराइची ने हम्दो पाक से कार्यक्रम का शुभारंभ कियाl कार्यक्रम में डॉ फैजल आसिफ, मजहर अबरार, फैसल अबरार, नय्यर हाशमी, मोहम्मद हमजा दानिश, तारीक खान, शारिक खान,सैयद अकरम सईद,नाजिम अली, मंशाद अहमद, जुनैद अहमद नूर,मंजूर बहराइची, नजर बहराइची, शहाब आलम, नवाज बहराइची,व नदीम सिद्दीकी आदि मौजूद रहेl कार्यक्रम का संचालन युवा शायर राशिद राही ने कियाl