कुदरहा, बस्ती: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पर एलटी द्वारा पैथालाजी कक्ष में रोगियों को देखने व चिंहित दुकान से अपने प्राइवेट आदमी से दवा मगांने पर मेडिकल स्टोर संचालको द्वारा हंगामा करने के मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० फैज वारिस ने एलटी विजय कुमार के खिलाफ जारी पत्र में बताया कि हेल्थ एटीएम मशीन पर कार्य नही किया जा रहा है। लैब का कार्य किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है जो हमारे द्वारा पीएचसी पर निरीक्षण के दौरान पाया भी गया। जो आप द्वारा पटल पर कार्य न करके अन्य विधि प्रतिकूल पर कार्य को किया जा रहा है। तीन कार्य दिवस में समय से स्पष्टीकरण उपलब्ध कराएं जिसे उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जा सके। समय से स्पष्टीकरण न मिलने की दशा में माह अगस्त 2024 का बेतन वाधित कर दिया जाएगा।