दुर्घटना में किरण सिंह अनुचर की मौत

बस्ती: बस्ती जिले के पॉलीटेक्निक चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से मंडी समिति में तैनात अनुसार किरण सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ ही मिनट में दूसरी ट्रक में भी ऊपर से गुजर गई । स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक को पड़कर पुलिस को सौंप दिया है। सूचना के बाद पहुंची पुरानी बस्ती थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की वजह से पॉलिटेक्निक चौराहे पर काफी लंबा जाम लग गया। जिसे हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत का काम न करना पड़ा।