फर्जी/तथाकथित पत्रकारों के विरुद्ध जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

सुल्तानपुर  जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी व जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे की अगुवाई में लगभग पच्चांसो की संख्या में पत्रकार जिला मुख्यालय पहुंचे, वहां पर जिलाधिकारी सुल्तानपुर को तथाकथित पत्रकारों के विरुद्ध अभियान चलाकर आईडी कार्ड चेक करने की मांग की। संगठन के पत्रकार साथियों द्वारा आरोप लगाया गया कि तथाकथित पत्रकार प्रेस लिखी स्वयं की आईडी बनवाकर अपने आप को पत्रकार बताते हैं। तथा आम जनमानस से धनादोहन करते हैं। तथा गाड़ियों पर प्रेस लिखवा कर घूमते है। जिससे  विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों द्वारा अधिकृत निष्पक्ष, ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ सम्मानित पत्रकारों को बदनाम किया जा रहा है। जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारीयों ने जिला सूचना अधिकारी से सूची पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराने हेतु मांग करते हुए पुलिस प्रशासन से तथाकथित पत्रकारों के प्रेस लिखा वाहनों की जांच करने हेतु जिला अधिकारी सुल्तानपुर से मांग की। उक्त अवसर पर पत्रकार साथीगण उपस्थित रहे। प्रदेश प्रभारी आर के अग्निहोत्री ने बताया कि जनपद में तथाकथित पत्रकारों की भरमार हो गई है जिससे संस्थाओं द्वारा अधिकृत पत्रकार साथियों की छवि धूमिल हो रही है प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हम लोगों का अभियान तथाकथित पत्रकारों के विरुद्ध चलता रहेगा। 15 दिन बाद हम लोग पुनः जिलाधिकारी सुल्तानपुर व कमिश्नर अयोध्या को इस बाबत अवगत कराएंगे।