उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद शाखा बस्ती की ओर से प्रांतीय संगठन के आह्वान पर जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी बस्ती विवेकानंद मिश्र को शिक्षक समस्याओं के संबंध में तेईस बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विवेकानंद मिश्र ने हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को यथाशीघ्र आपका ज्ञापन प्रस्तुत कर दिया जायेगा और व्यक्तिगत तौर पर भी माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर आप सभी शिक्षक बंधुओं की समस्याओं के समाधान के अनुरोध करेंगे, ज्ञापन देते समय कुलदीप सिंह मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ बस्ती मण्डल बस्ती, अंबिका पांडेय जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती, मोहम्मद इजहारुल हक अंसारी जिला महामंत्री उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती, प्रदीप कुमार जायसवाल जिला कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती, मनीष कुमार मिश्रा मण्डल कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती, दिनेश जी शुक्ल उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती, उमेश मौर्य संयुक्त मंत्री उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ बस्ती आदि लोग मौजूद रहे।