बस्ती पुलिस की कड़ी निगरानी में जिले के 12 केंद्रों पर दो पालियों में सिपाही भर्ती परीक्षा आयेाजित की गई। पहले दिन 8352 अभ्यर्थियों में से 6208 ने परीक्षा दी। 2144 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। इसको लेकर पुलिस सुबह सात बजे से लेकर परीक्षा की समाप्ति तक हाई अलर्ट पर रही। अधिकारी दोनो पालियों में कंट्रोल रूम में बैठ कर आनलाइन भी परीक्षा की लाइव मानीटरिंग करते रहे। पुलिस अधीक्षक गोपालकृष्ण चौधरी ने बताया कि प्रथम पाली में 4176 में 3067 परीक्षार्थी शामिल हुए 1109 अनुपस्थित रहे। जबकि दूसरी पाली में भी 4176 में से 3141 अभ्यर्थी शामिल हुए 1035 लोग गेरहाजिर रहे। सभी 12 केंद्रों का जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के साथ निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन, पूरी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। शिहहर्ष किसान पीजी कालेज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजकीय कन्या व और राजकीय इंटर कालेज और सक्सेरिया कालेज में सीसीटीवी कैमरों के जरिए परीक्षा की मॉनिटरिंग को भी देखा।
पहले दिन दोनो पालियों सकुशल परीक्षा संपन्न हो जाने पर प्रशासन व पुलिस के उच्चाधिकारियों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को 12 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयेाजित की गई। सभी परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी कैमरों के फुटेज को लाइव देखते रहे। परीक्षार्थी की हर एक गतिविधि कैमरे में कैद होती रही। प्रत्येक केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक, एक पुलिस प्रभारी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एजेंसी की टीम के प्रभारी गण दोनो पालियों में अलर्ट रहे। जीआइसी, जीजीआईसी, महिला पीजी कालेज, खैर कालेज, बेगम खैर गर्ल्स कालेज, एपीएन पीजी कालेज, शिवहर्ष किसान पीजी कालेज, शिवहर्ष किसान इंटर कालेज, सक्सेरिया इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कालेज व श्रीकृष्ण पांडेय गर्ल्स इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक दिन भर निरीक्षण करते रहे शामिल है। हर केन्द्र पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट दोनो पालियों में जमे रहे।