बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ उसकी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने छेड़खानी की, विरोध करने पर गाली दी और मारा पीटा। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ बीएनएस, पाक्सो, एससीएसटी एक्ट की सुसंगत धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि वह कप्तानगंज के एक स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसकी कक्षा में पढ़ने वाले राघवेन्द्र प्रताप चौधरी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उससे गोद (गम) मांगा। उसके अभद्र भाषा के प्रयोग से कक्षा रूम मे उसे बेइज्जती महसूस हुई जिसके चलते उसने गोद (गम) देने से इंकार कर दिया। इसके बाद विद्यालय की छुट्टी होने पर आरोपी ने रास्ते में आते समय उसे अपने पास बुलाने लगा, जब वह उसके पास नहीं गई तो आंखे तरेरते हुए उसे गन्दी गालियां दी, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारा-पीटा, उसके साथ छेड़खानी की। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।