सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारन में देर रात वादी ने थाने में आकर सूचना दी कि उसकी 3 वर्षीय पुत्री जोकि घर में सो रही थी अचानक गायब हो गई है, किसी व्यक्ति के द्वारा अपहरण की आशंका जताते हुए थाना रामपुर में तहरीर दी गयी, उसी वक्त एसएसपी सहारनपुर के निर्देशन में 6 टीमे गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग के दौरान कल्लरपुर गुर्जर के जंगल से बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया, बालिका घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में कैसे पहुंची, पुलिस इसकी जांच कर रही है, पुलिस के द्वारा बच्ची को बरामद करने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।