नहाते समय नदी में डूबी बालिका का दूसरे दिन उतराता मिला शव

 

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के कठिनइया नदी में नहााते समय डूबी एक बालिका का शव दूसरे दिन रविवार को नदी में उतराता मिला, जबकि दो बालिकाओं को लोगों ने नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।
जानकारी के अनुसार मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के पकरी नासिर धौरहरा पुरवा निवासी शमा परवीन (12), सानिया, मंतसा के साथ गांव के बाहर बकरी चराने गई थी। बकरी चराने के दौरान तीनो लड़किया कठिनइया नदी में नहाने चली गई। नहाते समय गहरे पानी में जाने के चलते वे डूबने लगी। उधर से गुजर रहे दो युवको ने लड़कियों को डूबता देखा तो वे नदी में कूद पड़े, दो बालिकाओं सानिया और मंतसा को बचा लिया, लेकिन इस बीच शमा परवीन नदी की धारा में लापता हो गई। उसका कोई पता नहीं चल पाया। दूसरे दिन उसका शव नदी में करीब एक किमी दूर उतराता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।