बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या मुस्लिमा खातून ने किया झंडारोहण

बस्ती – आज दिनांक 15 अगस्त 2024 को 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती मुस्लिमा खातून द्वारा ध्वजारोहण करते हुए मौजूद शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को शपथ दिलाई गई । तदोपरान्त समस्त स्टाफ को मिष्ठान वितरण करते हुए स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री टी० वी० मुक्त अभियान के अन्तर्गत बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज में संयुक्त शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्रा द्वारा क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। श्री मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया कि देश को आजाद कराने में देशभक्तों ने अपने जान भी गवाये । तब जाके हमारा देश आजाद हुआ । इस अवसर पर शबाना अंजुम, नुसरत फातिमा, खालिदा परवीन, अंजुम परवीन, अल्का पाण्डेय, सावित्री उपाध्याय, हुमा सदफ शकील, प्रेमलता पाण्डेय एवं छात्राएं भी उपस्थिति रहीं।